Latest news
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, प्रदेश में डीएसई/पीएसई मॉड्यूल किया जाएगा लागू पुलिस कप्तान ने किए 53 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने सीएम से की भेंट केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर ने देहरादून में ‘जीएसटी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्र... मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डनैनीताल में शांतिपूर्ण मतदान में बाधा पहुंचाना चाहते हैं कांग्रेस नेताः भट्ट

नैनीताल में शांतिपूर्ण मतदान में बाधा पहुंचाना चाहते हैं कांग्रेस नेताः भट्ट

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नैनीताल मे शांतिपूर्ण मतदान मे व्यवधान उत्पन्न करने के लिए उग्र वातावरण बनाना चाहती है और इसका नजारा आज जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान दिख गया है। उन्होंने घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ मारपीट की गयी और गुंडागर्दी की गयी। नेता प्रतिपक्ष और वहाँ के विधायक ऐसा वातावरण बना रहे थे उन्हे जवाब देना चाहिए। आखिरकार उनके हाथ मे 15 निर्वाचित सदस्यों के प्रमाण पत्र कैसे हाथ मे आये, क्योकि वह मतदाताओं के हाथ रहने चाहिए थे।
भट्ट ने कहा कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनावों में जीत का दावा करने वाली कांग्रेस, नतीजे आने से पहले ही ऐसे पीछे हट गई मानो मैदान में आई ही न हो। जिला पंचायत की 12 सीटों में से सिर्फ 4 पर और ब्लॉक प्रमुख के 89 पदों में से सिर्फ 7 पर उम्मीदवार उतारना३ ये किस तरह का चुनावी जोश है? बाक़ी जगह पर हार-जीत तो भाजपा और निर्दलीयों के बीच ही होनी है, कांग्रेस का नाम-ओ-निशान भी नहीं। इसके बाद भी कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भाजपा दल-बल का इस्तेमाल कर रही है। अब भला, जब आप खुद दौड़ में उतरे ही नहीं तो भाजपा पर आरोप लगाना थोड़ा अजीब नहीं लगता? ये तो वैसा हुआ जैसे मैच शुरू होने से पहले ही पवेलियन लौट आना और फिर कहना हमारी हार इसलिए हुई क्योंकि सामने वाली टीम ज़्यादा खेल रही थी। असल में, सीएम धामी के विकास कार्यों से घबराई कांग्रेस को शायद पहले ही पता था कि जनता के फैसले का सामना करना मुश्किल होगा। इसलिए मैदान छोड़कर अब दूर से तीर चलाने की कोशिश हो रही है। लेकिन सच यही है कि तीर भी बोझिल हैं और निशाना भी धुंधला हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments