Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रधान, बीडीसी पदों पर कार्यकर्ताओं को उतारकर, सभी अध्यक्ष सीट भाजपा जीतेगीः...

प्रधान, बीडीसी पदों पर कार्यकर्ताओं को उतारकर, सभी अध्यक्ष सीट भाजपा जीतेगीः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने पंचायत चुनावों में सभी प्रधान, बीडीसी सदस्य पद पर कार्यकर्ताओं को उतारने के लक्ष्य के साथ सभी अध्यक्ष पदों को जीतने का दावा किया है। इसके अतिरिक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस में लंगड़े घोड़ों की तलाश पर तंज किया कि वहां अधिकांश लंगड़े घोड़े होने के चलते ही कांग्रेस की दुर्दशा हुई है, जो दौड़ने वाले थे वे सब भाजपा में आ गए और दो चार शेष बचे भी शीघ्र आ जाएंगे। वहीं कांग्रेस के बेटी बचाओ अभियान पर पलटवार किया कि हमारी सरकार दोषियों को दंड दिलाने में अपने पराए का भेद नहीं करती, जबकि कांग्रेस सरकारों ने दोषियों को बचाया।
पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 सफल वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों की तरफ से बधाई दी। साथ ही कहा कि यूं तो प्रत्येक वर्ष अपने कामकाज और उपलब्धियों का रिपोर्ट रखने की नई परम्परा पर मोदी जी अमल करते आ रहे हैं। लेकिन 11 वर्षों के विशेष अवसर पर आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत राज्य में कल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पत्रकार वार्ता के साथ हो जाएगी। 11,12 को जिला केंद्रों पर पत्रकार वार्ता श्रृंखला के बाद जनसभाओं, प्रदर्शनी, प्रबुद्ध सम्मेलन, विभिन्न प्रतियोगिताओं आदि विभिन्न कार्यक्रमों से पार्टी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएगी।
पंचायत चुनावों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सरकार की तरह पार्टी संगठन भी पूर्णतया तैयार है। अब तक की जानकारी के अनुसार परिस्थितियां अनुकूल होने पर जुलाई माह में चुनाव हो सकते हैं। जिसके लिए पार्टी ने अपनी रणनीति और चुनावी टीमें तैयार कर ली है। जैसे ही तिथियों की घोषणा होगी, टीम के नामों की घोषणा हो जाएगी और पार्टी पर्यवेक्षकों को क्षेत्रों में भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा, पार्टी जिला पंचायत सदस्यों पर समर्थित उम्मीदवारों को चुनाव में उतारती है, लेकिन इस मर्तबा पार्टी का लक्ष्य है सभी प्रधान और बीडीसी सदस्य पद पर कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा जाए। उन्होंने दावा किया कि संगठन की तैयारी और सरकार की उपलब्धियां बताती हैं, सभी जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अधिकांश क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष सीटों कमल खिलेगा।
इस दौरान कांग्रेस में लंगड़े घोड़े की चर्चा से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए कटाक्ष किया कि वहां सभी घोड़ों के लंगड़े होने से ही कांग्रेस की दुर्दशा हुई है। जो घोड़े राजनीति में दौड़ने वाले थे वे भाजपा में आ गए और जो दो चार शेष होंगे वे भी 2027 तक पार्टी में आ जायेंगे। लिहाजा कांग्रेस नेता बेकार में आपसी सिरफुटव्वल न करे क्योंकि अगले विधानसभा चुनावों में भाजपा का प्रचंड बहुमत से जीतना तय है।
पार्टी प्रदेश कार्यालय को लेकर पूछे सवाल का ज़बाब देते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि संगठन के वृहद आकार और कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय के लिए कार्यालय विस्तार की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। जिसको लेकर वर्तमान कार्यालय को ही अतिरिक्त भूमि के साथ नया स्वरूप देना निर्धारित हुआ है। लिहाजा निर्माण अवधि तक प्रदेश कार्यालय की गतिविधियों को नए अस्थाई भवन से संचालित किया जाएगा।
वहीं कांग्रेस के बेटी बचाओ अभियान के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा, हमारी सरकार में सभी अपराध विशेषकर महिला अपराध में लिप्त मामलों में कठोर कार्यवाही की जाती है। कांग्रेसी सरकारों की तरह हम अपना या पराया, छोटा या बड़ा मानकर किसी को भी बचाने का काम नहीं करते हैं, सभी पर निष्पक्ष और अविलंब कार्रवाई की जाती है। झूठे आरोप लगाने वाली कांग्रेस का दौर भी जनता ने देखा है, जब मंत्री, मुख्यमंत्री, कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि पर गंभीर महिला अपराधों के मामले सामने आए लेकिन सरकार द्वारा दबा दिए गए या ठीक पैरवी नहीं की गई। हमारी सरकारों ने महिला हितों और सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए, उसपर राजनीति नहीं की जैसा कांग्रेस कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments