Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डयूनिफार्म सिविल कोड: जनता के सुझावों के साथ कमेटी जल्द ही करेगी...

यूनिफार्म सिविल कोड: जनता के सुझावों के साथ कमेटी जल्द ही करेगी ड्राफ्ट तैयार

देहरादून: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए ड्राफ्ट तैयार कर रही समिति इस माह से नागरिकों के सुझाव लेना शुरू करेगी। लोग ऑनलाइन अपना सुझाव दे सकेंगे I जिसको लेकर समिति द्वारा एक वेबसाइट तैयार कराई जा रही है I आयोग के सदस्य व पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।

सितंबर महीने के पहले हफ्ते में वेबसाइट के तैयार होने की संभावना है। इसके बाद लोगों से वेबसाइट पर अपने सुझाव देने के लिए कहा जाएगा। ड्राफ्ट की प्रक्रिया पूरी होने के साथ-साथ समिति हितधारकों से भी चर्चा करेगी। हितधारकों के सुझाव लेने के बाद समिति ड्राफ्ट को अंतिम रूप देगी और उसे सरकार को सौंपेगी।

सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय समिति जल्द से जल्द ड्राफ्ट तैयार करना चाहती है। जिसको लेकर अब तक कमेटी की चार बैठकें हो चुकी हैं, जिनमें समान नागरिक संहिता से संबंधित उपलब्ध कानूनों का अध्ययन और समीक्षा की जा चुकी है।

समिति को छह महीने में अपनी रिपोर्ट देनी है। 27 मई को समिति का गठन हुआ था। इस हिसाब से समिति को रिपोर्ट देने के लिए तीन माह का समय शेष है।समिति को छह महीने 27 नवंबर को पूरे होंगे।

सीएम धामी का कहना है कि अगले दो महीने में समिति का प्रारूप तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता की ड्राफ्ट कमेटी की बैठकें चल रही है। वह जनता से सुझाव लेगी। हितधारकों से बात करेगी। जैसे उसकी रिपोर्ट तैयार हो जाएगी, सरकार उसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments