Latest news
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डशारदीय नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

शारदीय नवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

देहरादून। शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत सोमवार से हो चुकी है। नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में मां शैलपुत्री की पूजा आराधना होती है। सुबह 4 बजे से मंदिरों में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए उमड़ रहे हैं। ये क्रम अगले 9 दिनों तक मां के अलग-अलग रूपों की पूजा मंदिरों में की जाएगी। इसके लिए जगह-जगह मां के पंडाल भी सज चुके हैं।
हरिद्वार में भी नवरात्रि को लेकर श्रद्धालु में काफी उत्साह है। लक्सर में मंदिर और पंडाल सज धजकर तैयार हो गए हैं और मां की पूजा अर्चना के लिए लोग काफी संख्या में मंदिरों का रुख कर रहे हैं। लक्सर के जगदंबा मंदिर दुर्गा मंदिर काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मंदिरों में पूजा अर्चना कर लोग मां भगवती के चरणों में माथा टेक खुशहाली का आशीर्वाद ले रहे हैं।
शारदीय नवरात्रि आज सोमवार से शुरू होकर 10 दिन तक चलेंगे। इस बार विशेष नवरात्रि 9 दिन के न होकर 10 दिन के रहेंगे। वहीं इस बाबत दिनेश व्यास पंडित द्वारा बताया गया कि प्रथम दिन शैलपुत्री की पूजा के साथ नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस दिन मां भगवती की शैलपुत्री के रूप में पूजा की जाती है। उन्होंने बताया कि इस बार 10 दिन नवरात्रों का उत्सव मनाया जाएगा और भक्त व्रत रखकर महानवमी को व्रत पूर्ण करेंगे। इस बार तृतीया तिथि दो दिन रहने के कारण 10 दिन के पूर्ण व्रत रहेंगे।
शहर के दुर्गा पंडालों में माता की स्थापना से पूर्व क्षेत्र की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। चौघानपाटा में बने दुर्गा पंडाल से महिलाओं ने पारंपरिक परिधान के साथ कलश यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाए भजन एवं माता के जय जयकार करते हुए थाना बाजार सिद्ध नौला से दुर्गा पंडाल में पहुंचे। जहां पर सिद्ध कलश स्थापना की गई। वहीं महिलाओं ने भजन कीर्तन कर माता की आराधना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments