Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने दिए आदेश, विधानसभा में अब तक हुई सभी भर्तियों...

सीएम धामी ने दिए आदेश, विधानसभा में अब तक हुई सभी भर्तियों की होगी जांच

देहरादून: सीएम धामी ने विधानसभा में भर्तियों को लेकर सख्त रुख अपनाया है I विधानसभा के स्तर पर भर्तियों की शिकायत मिल रही है I

इस विषय में मुख्यमंत्री धामी ने सख्ती अपनाते हुए कहा की विधानसभा में अब तक के कालखंड में हुई सभी भर्तियों की जांच कराई जाएगी। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा के स्तर पर भी भर्तियों में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। चूंकि, विधानसभा एक संवैधानिक संस्था है, लिहाजा वे विधानसभा अध्यक्ष से भर्तियों की जांच के लिए अनुरोध करेंगे। राज्य सरकार इस जांच में पूरा सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्तियों में पारदर्शिता लाकर सरकार एक नजीर पेश करने जा रही है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य की भर्तियों में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

सीएम ने कहा कि हमें अपने बेटे-बेटियों के आज और कल की चिंता है। हमें उत्तराखंड में भर्ती प्रक्रियाओं का ऐसा सिस्टम बनाना होगा कि भविष्य में कोई घपले-घोटाले जैसा काम करने की सोच भी न सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments