Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम हेल्पलाइन बनी सहारा, वृद्वावस्था पेंशन की मांग पर जिला प्रशासन का...

सीएम हेल्पलाइन बनी सहारा, वृद्वावस्था पेंशन की मांग पर जिला प्रशासन का त्वरित एक्शन

देहरादून। सीएम हेल्पलाइन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि यह आमजन, विशेषकर बुज़ुर्गों और जरूरतमंदों के लिए एक भरोसेमंद एवं संवेदनशील मंच है। देहरादून जनपद के देहरा खास, पटेल नगर निवासी वरिष्ठ नागरिक आर्य सुमन द्वारा अपनी धर्मपत्नी उर्मिला सुमन को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ न मिलने की पीड़ा को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत पर जिला प्रशासन ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर समाज कल्याण विभाग द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए शिकायत का निस्तारण किया गया। विभागीय अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए स्वयं वृद्ध महिला के आवास पर जाकर सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार किए और उर्मिला सुमन की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कराई।
सुमन ने भावुक होते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके पति द्वारा सीएम हेल्पलाइन में वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी परेशानियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद प्रशासन की तत्परता से समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उनके घर पहुंचे। अधिकारियों ने न केवल सभी दस्तावेजों की गहन जांच की, बल्कि “अपणी सरकार” पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र भी घर पर ही बनवाया। इसके पश्चात सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर पेंशन स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज होने के मात्र चार दिनों के भीतर ही जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत हो गई है, जो शीघ्र ही उन्हें प्राप्त होनी शुरू हो जाएगी। उर्मिला सुमन एवं उनके पति आर्य सुमन ने इस संवेदनशील और त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
वार्ड-72 देहरा खास के पार्षद आलोक कुमार ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर पेंशन संबंधी शिकायत दर्ज होते ही समाज कल्याण विभाग द्वारा घर जाकर सभी दस्तावेज तैयार किए गए, जिसके परिणामस्वरूप आज वृद्ध महिला को पेंशन का लाभ मिल सका। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने जानकारी दी कि वरिष्ठ नागरिक आर्य सुमन द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। राजस्व विभाग द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज एवं मासिक आय प्रमाण पत्र तैयार करते हुए उनकी धर्मपत्नी उर्मिला सुमन की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments