Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयसोनाली फोगात का हुआ अंतिम संस्कार, बेटी ने दी मुखाग्नि

सोनाली फोगात का हुआ अंतिम संस्कार, बेटी ने दी मुखाग्नि

देहरादून: भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की अचानक मौत से सब हैरान है I आज सोनाली का अंतिम संस्कार किया गया है I उनकी बेटी यशोधरा ने उनकी अर्थी को कंधा दिया और चिता को मुखाग्नि दी।

वहीं मां के शव को देख यशोधरा फूट फूटकर रोने लगी जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे हैं। पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई भी सोनाली फोगाट के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं।

शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे उनका शव ढंढूर स्थित उनके फार्म हाउस पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। जैसे ही उनका शव फार्म हाउस पहुंचा, वहां मौजूद परिजन बिलखने लगे। फतेहाबाद जिले की रतिया विधानसभा के विधायक दूड़ाराम भी पहुंचे। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ता व अन्य लोग यहां पहुंचे और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। 

मामले की हो सकती है सीबीआई जांच

सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में सीबीआई जांच कराने के लिए हरियाणा सरकार तैयार हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि परिवार की लिखित मांग का इंतजार है। उनके आग्रह पर ही सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक सूचना यही मिली थी कि सोनाली फोगाट की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजनों के हत्या के आरोप लगाए तो गोवा के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की। गोवा के मुख्यमंत्री ने डीजीपी की निगरानी में पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराने का आश्वासन दिया था।

गोवा पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद एक विसरा जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेजने की मांग भी गोवा पुलिस ने मान ली है। हिसार स्थित सोनाली फोगाट के फार्म हाउस से मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी होने के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुराना मामला है। परिजन शिकायत देते हैं तो सीसीटीवी फुटेज और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments