Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डस्मार्ट और प्रासंगिक स्वास्थ्य बीमा समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध रिलायंस जनरल...

स्मार्ट और प्रासंगिक स्वास्थ्य बीमा समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध रिलायंस जनरल इंश्योरेंसः सीईओ, राकेश जैन

देहरादून। भारत में स्वास्थ्य बीमा का परिदृश्य चिकित्सा विज्ञान में प्रगति और ग्राहकों की बदलती उपचार आवश्यकताओं के अनुसार तेजी से विकसित हो रहा है। चिकित्सा विज्ञान में हो रही तीव्र प्रगति के कारण आज कई उपचारों के लिए लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने की आवश्यकता नहीं होती। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस में हम समझते हैं कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवा में बदलाव हो रहा है और बीमा को भी उसी के अनुरूप विकसित होना चाहिए। परंपरागत रूप से, किसी भी क्लेम को दायर करने के लिए कम से कम 24 घंटे की अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता होती थी। लेकिन अब कम अवधि की प्रक्रियाएं आम होती जा रही हैं, जिससे यह मानक अब प्रासंगिक नहीं रह गया है। हमारे स्वास्थ्य बीमा योजनाएं, जैसे कि हेल्थ गेन पॉलिसी और हॉस्पी-केयर प्लान, इस वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं। हेल्थ गेन पॉलिसी में मोतियाबिंद सर्जरी, एंजियोग्राफी या डायलिसिस जैसी कई डे केयर प्रक्रियाओं को कवर किया जाता है, जो कुछ ही घंटों में पूरी की जा सकती हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि ग्राहक अल्पकालिक अस्पताल प्रवास के दौरान भी आर्थिक रूप से सुरक्षित रहें। हमारी हॉस्पी-केयर पॉलिसी 140 से अधिक डे केयर प्रक्रियाओं के लिए एकमुश्त लाभ प्रदान करती है, जिससे क्लेम प्रक्रिया तेज और बिना झंझट के पूरी हो जाती है और ग्राहकों को लंबी कागजी प्रक्रिया से राहत मिलती है। हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहक अपने इलाज पर ध्यान दें, न कि बीमा की औपचारिकताओं पर। पुराने प्रतिबंधों को हटाकर और अधिक लचीली व समावेशी योजनाएं पेश करके, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस आज के भारत के लिए अधिक स्मार्ट और प्रासंगिक स्वास्थ्य बीमा समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments