Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वास्थ्य मंत्री ने ऋषिकेश स्थित राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया

स्वास्थ्य मंत्री ने ऋषिकेश स्थित राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने ऋषिकेश स्थित शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपचाररत मरीजों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं एवं सामान्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायज़ा लिया।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का विशेष ध्यान सुनिश्चित किया जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यदि सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को अनावश्यक रूप से अन्यत्र रेफर किया जाता है, तो इसे घोर लापरवाही माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसी उद्देश्य के साथ प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments