Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डआदि कर्मयोगी मिशन से देहरादून जिले के 41 जनजाति बाहुल्य गांव होंगे...

आदि कर्मयोगी मिशन से देहरादून जिले के 41 जनजाति बाहुल्य गांव होंगे शत प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित

देहरादून। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के अंतर्गत शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अभिमुखी कार्यक्रम (वी.एल.ओ.) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, जनपद और विकास खण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर के साथ ही जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बैठक में आदि कर्मयोगी अभियान के अन्तर्गत जनपद के प्रतीक चिन्ह का वर्चुअल रूप से अनावरण किया और सभी अधिकारियों को इस अभियान के अन्तर्गत पूर्ण सत्यनिष्ठा से मिशन को पूरा करने की शपथ दिलाई। उन्होंने निर्देशित किया कि चयनित जनजाति बाहुल्य गांवों को शत प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित किया जाए।
ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी विक्रम सिंह ने सभी अधिकारियों को ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के विषय में अवगत कराते हुए बताया कि जनपद देहरादून में इस योजना के अंतर्गत 04 विकास खण्डों के कुल 41 गांवों का चयनित किया गया है, जिसके अन्तर्गत उक्त 41 गाँवों में निवासरत समस्त जनजाति श्रेणी के व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित समस्त लोक कल्याणकारी योजना से शत-प्रतिशत आच्छादित किया जाना है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जनजाति बाहुल्य जिन ग्रामों को शत प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित किया जाना है, उनमें विकासखंड चकराता के 24, कालसी के 12, विकासनगर के 04 और सहसपुर का 01 गांव शामिल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments