Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डजिले में 12 अतिरिक्त उचित दर खाद्यान्न दुकानों की आवंटन प्रक्रिया शुरू

जिले में 12 अतिरिक्त उचित दर खाद्यान्न दुकानों की आवंटन प्रक्रिया शुरू

देहरादून। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि जनपद देहरादून के शहरी क्षेत्रों में उचित दर विक्रेताओं के मृत्यु/त्याग पत्र दिये जाने, आबादी में वृद्धि होने तथा उचित दर दुकानों में राशनकार्ड उपभोक्ताओं का भार बढ़ने के कारण तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था को सुदृढ करने एवं जनमानस की सुलभता के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशो के अनुपालन में उचित दर की दुकानों हेतु माह मई, 2025 में विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसके सापेक्ष जनपद के नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्रों हेतु 17 नई उचित दर की दुकाने आंवटित कर ई-पॉस से खाद्यान्न वितरण प्रारम्भ किया गया। इससे आमजन को दुकान पर लगने वाली भीड़ से राहत मिलते हुए सुगमता से खाद्यान्न प्राप्त होगा। इसी क्रम में 12 दुकानों हेतु पुनः विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है, जिसकी आबंटन की प्रक्रिया गतिमान है। वर्तमान तक कुल 11 आवेदन विभाग को प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जनपद देहरादून की उक्त 12 उचित दर दुकानों में से नगर निगम ऋषिकेश-04, नगर पालिका मसूरी-01 तथा नगर निगम देहरादून-07 हेतु उचित दर की दुकानों के लिए पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिसकी अंतिम तिथि 04.09.2025 तक निर्धारित की गई है। सम्बन्धित नगर निगम/नगर पालिका के निवासित इच्छुक व्यक्ति/आवेदनकर्ता उक्त पोर्टल पर अपना आवेदन/रजिस्ट्रेशन/पंजीकरण की अन्तिम तिथि दिनांक 04.09.2025 तक कर सकते है। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि के बाद पोर्टल पर प्राप्त आवेदन स्वीकार नही होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments