Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डजौनसार बाबर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन...

जौनसार बाबर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जनजातीय एवं सीमावर्ती क्षेत्र जौनसार बाबर के दो दिवसीय भ्रमण पर हैं। भ्रमण के दौरान डॉ. रावत ने क्षेत्र में स्थित विद्यालयों एवं चिकित्सा इकाइयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षिक एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने सबसे पहले हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा देवभूमि उत्तराखंड की जनता की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की प्रार्थना की। इसके पश्चात उन्होंने एएनएम सेंटर, हनोल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ रावत ने स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
डॉ. रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, त्यूनी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपचाराधीन मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवहार एवं व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोपयोगी बनाने को राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री डॉ रावत ने मैंद्रथ में बाशिक महासू देवता के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। तत्पश्चात उन्होंने स्व. पंडित झांऊतराम शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज, अटाल का भ्रमण कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें परिश्रम, संस्कार एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया साथ ही उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक निर्देश भी अधिकारियों को दिये।अपने भ्रमण के दौरान डॉ. रावत ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद स्थित पशमी गांव में ‘चालदा महासू जी महाराज’ के भी दर्शन किये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments