Latest news
बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर बवाल, एसएसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन दून पुलिस ने छठ पूजा के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूंः रेखा आर्या शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ‘ज्ञान गौरव सम्मान’ से सम्मानित गौचर मेला हमारी विरासत को सहेजने और हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की विकसित उत्तराखंड में योगदान देने को प्रवासी उत्तराखंडी तैयार पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए साइबर कोषागार में विशेष अभियान 30 नवंबर तक प्रदेश के 12 असंचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आगामी शैक्षिक सत्र से होंगे संचालित प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव और सहयोग से साकार होगा विकसित उत्तराखंड का संकल्पः सीएम धामी

[t4b-ticker]

Sunday, November 15, 2026
Homeउत्तराखण्डदून पुलिस ने छठ पूजा के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान

दून पुलिस ने छठ पूजा के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान

देहरादून। छठ पूजा के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने 15 और 16 नवंबर के लिए यातायात और डाइवर्जन प्लान जारी किया है। प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी स्थित छठ पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कई मार्गों पर यातायात में बदलाव किया गया है। साथ ही वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं।
पुलिस द्वारा जारी प्लान के अनुसार देहरादून से सहसपुर और विकासनगर जाने वाले वाहनों को प्रेमनगर से न्यू एक्सप्रेस-वे होते हुए सिंघनीवाला की ओर भेजा जाएगा। देहरादून शहर से नंदा की चौकी छठ पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालु रांघड़वाला तिराहा और प्रेमनगर चौक होते हुए पूजा स्थल पहुंच सकेंगे।
भाऊवाला से प्रेमनगर जाने वाले वाहन सुद्धोवाला चौक, बालाजी धाम कट और ठाकुरपुर रोड होते हुए प्रेमनगर पहुंचेंगे। वहीं, बिधोली से प्रेमनगर जाने वाले वाहनों को नंदा की चौकी, सुद्धोवाला चौक, बालाजी धाम कट और ठाकुरपुर रोड से भेजा जाएगा। प्रेमनगर से झाझरा, सुद्धोवाला और बिधोली जाने वाले वाहनों के लिए ठाकुरपुर रोड और बालाजी धाम का रूट निर्धारित किया गया है। वहीं, धूलकोट तिराहे से भारी वाहनों को सिंघनीवाला की ओर डायवर्ट कर बड़ोवाला के रास्ते भेजा जाएगा।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से निजी वाहनों का अनावश्यक इस्तेमाल न करने और विक्रम, ऑटो व सिटी बस जैसे सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर ट्रैफिक क्रेन से टोइंग की जाएगी। जिसके लिए 1500 रुपये जुर्माना निर्धारित है।
सार्वजनिक मार्गों, तिराहों और चौराहों पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखेगी। एंबुलेंस, पुलिस और फायर सर्विस जैसे आवश्यक सेवाओं के वाहनों को नहीं रोका जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments