Latest news
पांच साल में राज्य में फिल्म निर्माताओं ने फिल्म शूटिंग पर खर्च किये गए 1759 करोड़ रुपए 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर चल रहा कार्य पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्रः सीएम मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना उत्तराखण्ड के शहरों का होगा कायाकल्प नीट यूजी एबीबीएस फर्जी सर्टिफिकेट मामले में हुई पहली गिरफ्तारी नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक

[t4b-ticker]

Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तराखण्डवरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी के निधन पर दुःख व्यक्त किया

वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी के निधन पर दुःख व्यक्त किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी राकेश खंडूड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूरी के असामायिक निधन पर दुःख जताते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूरी के निधन को सम्पूर्ण पत्रकारिता जगत की एक अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि उत्तराखंड की पत्रकारिता ने एक अनमोल धरोहर को खो दिया है। उन्होंने कहा कि राकेश खंडूड़ी जनसरोकारों से जुड़े होने के साथ साथ पहाड़ के हर छोटे-बड़े मुद्दे पर गंभीरता से अपनी कलम चलाते रहे। उनकी लेखनी सदैव निष्पक्ष, ईमानदार और समाज के हितों के लिए समर्पित रही। प्रदेश के पत्रकारिता जगत में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाती रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments