Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeस्वास्थ्यविज्ञापनों में झूठे दावे करना 41 डॉक्टरों को पड़ा भारी, नोटिस के...

विज्ञापनों में झूठे दावे करना 41 डॉक्टरों को पड़ा भारी, नोटिस के साथ मिली चेतावनी

देहरादून: विज्ञापनों में झूठे दावे करने वाले उत्तराखंड के 41 डॉक्टरों को उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने नोटिस जारी किया है। मेडिकल काउंसिल ने चेताया है कि इसके बाद भी वह न माने तो कार्रवाई की जा सकती है।

दरअसल, प्रोफेशनल कंडक्ट, एटीक्यूट एंड एथिक्स रेगुलेशन 2002 के तहत कोई भी डॉक्टर न तो अपनी तस्वीर किसी विज्ञापन में प्रकाशित करा सकता है और न ही कोई बरगलाने वाला दावा कर सकता है।

कई डॉक्टर ऐसे हैं जो कि किसी एक विषय के स्पेशलिस्ट हैं लेकिन अपने विज्ञापन में कई-कई दावे कर रहे हैं। कई डॉक्टर ऐसे हैं जो कि रेगुलेशन का उल्लंघन करते हुए अपनी बड़ी तस्वीरों के साथ विज्ञापन प्रकाशित, प्रसारित करा रहे हैं।

मेडिकल काउंसिल की एथिकल एंड डिसीप्लीनरी कमेटी के सदस्य सचिव डॉ. डीडी चौधरी का कहना है कि वह लगातार इन विज्ञापनों की निगरानी करते हैं। सितंबर से यह प्रक्रिया चल रही है।

जो भी डॉक्टर अपनी तस्वीर प्रकाशित कर रहा है या फिर मरीज को गुमराह करने वाला विज्ञापन प्रकाशित कर रहा है, उसे रेगुलशन के नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 41 डॉक्टरों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि हमने अब तक 41 डॉक्टरों को नोटिस जारी किए हैं। रेगुलेशन के तहत अगर एक बार नोटिस पर भी कोई डॉक्टर रेगुलेशन का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हमने डॉक्टरों को इसके प्रति सजग रहने को भी कहा है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments