Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डचक्की पर मिलने वाले खुले आटे से लेकर बड़ी कंपनियों के ब्रांडेड...

चक्की पर मिलने वाले खुले आटे से लेकर बड़ी कंपनियों के ब्रांडेड आटे के प्रति दस किलो के पैक की कीमत बढ़ी

देहरादून: उत्तरााखंड में गेहूं और आटे के दाम में 10 से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है। जिससे प्रदेशवासियों को जोरदारझटका लगा है I चक्की पर मिलने वाले खुले आटे से लेकर बड़ी कंपनियों के ब्रांडेड आटे के प्रति दस किलो के पैक की कीमत 20 से 25 रुपये तक बढ़ गई है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रांसपोर्ट खर्च जुड़ने से गेहूं और आटे के मूल्य में बढ़ोत्तरी थोड़ी और ज्यादा है।

इस बढ़ोतरी के पीछे इस साल सरकारी केंद्रों के बजाए खुले बाजार में गेहूं की अधिक बिक्री को माना जा रहा है। साथ ही पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में गेहूं की मात्रा घटने और सामान्य रियायती अनाज योजना से गेहूं की सप्लाई को पूरी तरह से बंद करने के कारण गेहूं की मांग में इजाफा हुआ है।

सरकार ने इस साल 22 लाख कुंतल गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा था। प्रति कुंतल 2015 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ सरकार ने किसानों को हर कुंतल पर 20 रुपये बोनस भी दिया। लेकिन इस बार किसानों ने केवल 21 हजार 260 कुंतल गेहूं की सरकारी खरीद केंद्रों पर बेचा। खुले बाजार में बेहतर मूल्य मिलने के कारण किसानों ने अपनी अधिकांश उपज को कारोबारियों और बड़ी फर्मों को ही बेचा है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments