Latest news
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश टनकपुर से मुख्यमंत्री ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष ज्वाइनिंग से भाजपा का धारचूला विजय अभियान शुरू दून में रोबोटिक सर्जरी के भविष्य पर विशेषज्ञों ने की विस्तृत चर्चा “फूलदेई” पर मासूम मुस्कान और लोक संस्कृति से महका भाजपा मुख्यालय एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण प्लान इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर ने राज्यपाल से की भेंट विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला उद्यमियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई

[t4b-ticker]

Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखण्डसमस्याओं को लेकर सीएम से मिले विधायक चौधरी

समस्याओं को लेकर सीएम से मिले विधायक चौधरी

रुद्रप्रयाग। देहरादून शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी से विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने मुलाकात कर बसुकेदार तहसील के अंतर्गत एक दर्जन से अधिक गांवों में भीषण आपदा के कारण प्रभावित हुए परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने का आग्रह किया।
साथ ही उन्होंने बांगर पूर्वी एवं पश्चिमी बांगर को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क “बधानीताल-छेनागड“ मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर वन भूमि स्वीकृति का निस्तारण करवाने का आग्रह किया। जिससे उक्त सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ हो सके। जिससे दोनों क्षेत्र आपस में जुड़ सकें और आपदा प्रभावित क्षेत्र के पूर्वी बांगर में बधानीताल मोटरमार्ग से भी आवागमन हो सके। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में छतिग्रस्त हुए सड़कों, पेयजल लाइन, स्कूल भवन, विधुत लाइन, पैदल सम्पर्क मार्ग सहित अन्य कार्यों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मतीकरण को लेकर शीघ्र धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। वहीं, इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार हर आपदा प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और प्रभावितां की पूरी मदद की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments