Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत की जेल से १० साल बाद मिली पाकिस्तानी घुसपैठिए को रिहाई

भारत की जेल से १० साल बाद मिली पाकिस्तानी घुसपैठिए को रिहाई

 देहरादून: भारत की जेल से आज एक पाकिस्तानी को रिहा कर दिया| अवैध तौर पर भारत में घुसने के आरोप में पाकिस्‍तानी नागरिक को 10 साल कैद की सजा मिली थी, जो पूरी हो गई। आज अटारी-वाघा बार्डर के जरिए इसे इस्‍लामाबाद को सौंप दिया| इसकी पुष्टि प्रोटोकाल अधिकारी अरुणपाल ने की।

प्रोटोकाल आफिसर ने बताया कि जेल से रिहा किया गया पाकिस्‍तानी नागरिक काला मास्‍सी है। काला मास्सी पाकिस्‍तान के नारोवाल का रहने वाला है। उन्‍होंने बताया कि काला मास्‍सी साल 2011 में बगैर वीजा व पासपोर्ट के रामदास एरिया के जरिए भारत में घुसा था जिसे मजिठा में पकड़ा गया था और उसके पास से पिस्‍तौल व काट्रिज बरामद हुए थे। मास्‍सी के खिलाफ FIR दर्ज किया गया और अदालत ने उसे 10 साल कैद की सजा दे दी। साथ ही 2,10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था। 

अरुणपाल ने बताया कि उसने जेल की सजा पूरी कर ली, इसलिए रिहा किया गया। हालांकि उसके पास से कैश नहीं मिला है। काला मास्‍सी ने एएनआई से बताया क‍ि वह 9 मई 2011 को रामदास एरिया से भारत पहुंचा था। उसने कहा, ‘मैं तस्‍करी करता था। मेरे पास से एक पिस्‍तौल और 10 लाख रुपये मिले थे। मुझे फैजल शेख भारत भेजता था। मैं यहां उसके साथ पहले भी 2-3 बार आया था। अब 12 साल बाद पाकिस्‍तान लौटूंगा।’ उसने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्‍तान में मित्रता होनी चाहिए। इससे पहले जुलाई में भारत ने चार पाकिस्‍तानी नागरिकों को वापस भेजा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments