Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधहुड़दंग करते 12 युवक गिरफ्तार, सात वाहन सीज

हुड़दंग करते 12 युवक गिरफ्तार, सात वाहन सीज

देहरादून: पुलिस ने अभियान चलाते हुए 12 युवकों को हुडदंग करते हुए गिरफ्तार कर, सात वाहनों को सीज कर दिया है। वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया हैI वहीं हुड़दंग करने वाले लड़कों को ऑपरेशन मर्यादा के चलते पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद देहरादून में वाहनों में सायरन, बुलट मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर लगाकर अनावश्यक रूप से वाहनों से घूम कर हुड़दंग करने व नशे का सेवन कर लड़ाई झगड़ा करने वालों के खिलाफ, जनपद के समस्त उच्च अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारी एवं चैकी प्रभारियों को प्रभावी चेकिंग कर कार्रवाई करने को आदेशित किया गया थाI पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी सदर के निकट थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन द्वारा टीम गठित कर विभिन्न स्थानों में चेकिंग कर ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत आज चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो, पोलो एवं स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर चेक किया गया, इस दौरान वाहनों में कुछ लड़के बैठकर हल्ला गुल्ला एवं हुड़दंग कर रहे थे, वहीं स्कॉर्पियो में वीआईपी एवं विधायक का स्टीकर भी लगा था जिसको लेकर जब चालक से पूछताछ की गई तो उसने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी इसके अलावा अन्य दो वाहनों में काले शीशे लगे थे व नंबर प्लेट भी स्पष्ट नहीं थी।

पुलिस ने तीनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर लिया हैI इसके अतिरिक्त दो बुलट मोटरसाइकिल मॉडिफाई साइलेंसर तथा नंबर प्लेट सही नहीं होने पर मोटरसाइकिल भी सीज की गई। वाहनों में हुड़दंग करने वाले 12 लड़कों को ऑपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

थाना क्लेमेंट टाउन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हुड़दंग करने, रात में बिना वजह घूमने, शराब पीकर वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर काली फिल्म एवं हूटर लगे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगाI हुड़दंग करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments