Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधइंतजार दूल्हे का था आ पहुंची पुलिस

इंतजार दूल्हे का था आ पहुंची पुलिस

पिथौरागढ़: जनपद पिथौरागढ़ के बेरीनाग में शादी समारोह के दौरान बारात का इंतजार किया जा रहा था। किन्तु ऐन समय दूल्हे की जगह पुलिस आ पहुंची। जांच में सामने आया कि दुल्हन नाबालि है। जिसके चलते परिजनों को यह विवाह रोकना पड़ा।

जानकारी के अनुसार बेरीनाग पुलिस को सूचना मिली कि विकासखंड के एक गांव में नाबालिग लड़की का विवाह किया जा रहा है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि विवाह घर में बारातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने जब दुल्हन के जन्म प्रमाण पत्र की जांच की तो उसकी उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई।

इधर वर पक्ष को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उनमें हड़कंप मच गया और वह बारात लेकर दुल्हन के घर नहीं पहुंचे। बाद में पुलिस ने दुल्हन पक्ष के साथ ही दुल्हे पक्ष से संपर्क कर दोनों परिवारों की काउंसलिंग की और उन्हें बाल विवाह अधिनियम की जानकारी दी। जिस पर दोनों परिवारों ने अपनी गलती मानते हुए लड़की के बालिग होने पर यह विवाह करने की बात पुलिस से कही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments