Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमोबाइल कनेक्टिविटी को विस्तार देने के लिए 1202 बीएसएनएल के मोबाइल टावर...

मोबाइल कनेक्टिविटी को विस्तार देने के लिए 1202 बीएसएनएल के मोबाइल टावर लगाने को मिली मंजूरी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर है I जिसके चलते उन्होंने शनिवार को केंद्रीय संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की I केंद्रीय संचार मंत्रालय ने उत्तराखंड में मोबाइल कनेक्टिविटी को विस्तार देने के लिए 1202 बीएसएनएल के मोबाइल टावर को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार एक मोबाइल टावर पर एक करोड़ रुपये खर्च करेगी।

साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री को उन सभी स्थानों की सूची सौंपी है, जहां मोबाइल टावर लगाए जाने की आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मोबाइल कनेक्टिविटी न होने की वजह से इन इलाकों के लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय संचार मंत्री ने उनसे सहमति जताते हुए प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान की। 

मोबाइल टावर लगाए जाने से सबसे ज्यादा फायदा सीमांत जिले पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जिलों को होगा। इन जिलों के अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों और मैदानी जिलों के ग्रामीण इलाकों में भी कनेक्टिविटी की समस्या दूर हो सकेगी।

किस जगह कितने मोबाइल टावर लगेंगे ?

अल्मोड़ा में 28, बागेश्वर में 97, चमोली में 123, चंपावत में 103, देहरादून में 56, पौड़ी में 196, हरिद्वार में 06, नैनीताल में 60, पिथौरागढ़ में 245, रुद्रप्रयाग में 20, टिहरी में 114, यूएसनगर में 05, उत्तरकाशी में 149 मोबाइल टावर लगाये जाएँगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments