Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधरामबिलास यादव के फ्लैट से मिली 15 रजिस्ट्रियां और पावर ऑफ अटॉर्नी

रामबिलास यादव के फ्लैट से मिली 15 रजिस्ट्रियां और पावर ऑफ अटॉर्नी

देहरादून: विजिलेंस टीम को गिरफ्तार आईएएस रामबिलास यादव के फ्लैट से 15 रजिस्ट्रियां और पावर ऑफ अटॉर्नी मिली हैं। ये देहरादून के ही लोगों के नाम दर्ज हैं। विजिलेंस को शक है कि ये बेनामी संपत्ति हो सकती है।

आईएएस अफसर रामबिलास यादव भले ही यूपी से उत्तराखंड आए हों। लेकिन, आरोप है कि उन्होंने यहां संपत्तियां जोड़ने के लिए स्थानीय लोगों पर भरोसा जताया।

आईएएस पासवान पनाष वैली स्थित फ्लैट से विजिलेंस को करीब पंद्रह से ज्यादा संपत्तियों की रजिस्ट्रियां और पावर ऑफ अटार्नी मिलीं, जो देहरादून के ही स्थानीय लोगों के नाम से दर्ज हैं। विजिलेंस को शक है कि यह यादव की बेनामी संपत्तियां हो सकती हैं। लिहाजा, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

यादव के पास से बैकडेट के करीब डेढ़ दर्जन ब्लैंक स्टांप पेपर भी मिले हैं। एसएसपी-विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यादव के फ्लैट में पंद्रह से ज्यादा संपत्तियों की जो भी रजिस्ट्रियां मिली हैं, वे सभी स्थानीय लोगों की हैं। वे यहां के ही निवासी हैं। इनमें एक भी यूपी या किसी दूसरी जगह का नहीं है। लेकिन, हैरानी की बात है कि इन सभी संपत्ति की पावर ऑफ अटार्नी आईएएस अफसर रामबिलास यादव के नाम हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments