Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्ड16वें वित्त आयोग ने किए बाबा केदार के दर्शन

16वें वित्त आयोग ने किए बाबा केदार के दर्शन

रुद्रप्रयाग। 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ। अरविंद पनगढ़िया और आयोग के अन्य सदस्य मंगलवार 20 मई को पवित्र तीर्थस्थल भगवान श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। बाबा केदार के दर पर पहुंचकर उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर देशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
धाम में दर्शन के बाद डॉ। अरविंद पनगढ़िया ने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में हो रहे विकास एवं पुनर्निर्माण के कार्य अत्यंत तेज गति और उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न किए जा रहे हैं। उन्होंने इन कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार और प्रशासन द्वारा जिस प्रकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है, वह प्रशंसनीय है।
डॉ. पनगढ़िया ने यह भी कहा कि केदारनाथ धाम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है। बल्कि यह हिमालय की गोद में स्थित एक अद्भुत प्राकृतिक धरोहर भी है। उन्होंने धाम के आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य की भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की और कहा कि यह स्थान पर्यावरणीय संतुलन और आध्यात्मिक शांति का अद्वितीय संगम है। इस अवसर पर आयोग के अन्य सदस्यों ने भी धाम में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन हेतु उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और कहा कि देश के इस प्रमुख तीर्थस्थल को जिस रूप में पुनर्जीवित किया जा रहा है, वह देश के लिए गर्व की बात है।
जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने 16 वें वित्त आयोग के दल में शामिल सभी सदस्यों का केदारनाथ धाम में स्वागत किया। जिला प्रशासन की ओर से सभी आगंतुकों को स्मृति चिह्न, केदारनाथ धाम प्रतिकृति एवं स्थानीय उत्पादों से बने हुए शॉल भेंट किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments