Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeस्वास्थ्यकिशोर,किशोरियों के स्वास्थ्य तथा अधिकारों को लेकर 16 दिवसीय संगोष्ठी, संवाद का...

किशोर,किशोरियों के स्वास्थ्य तथा अधिकारों को लेकर 16 दिवसीय संगोष्ठी, संवाद का आयोजन

नैनीताल: किशोर व किशोरियों के स्वास्थ्य तथा अधिकारों को लेकर नैनीताल में विमर्श संस्था द्वारा संगोष्ठी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम के तहत किशेर किशोरियों व महिलाओं के अधिकारों पर जागरूकता को लेकर 16 दिनों तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों काआयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के शुरुआती दौर मे चाइल्ड हेल्पलाइन सहित स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने संवाद कार्यक्रम के चलते अपने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का शुभारंभ नैनीताल के तल्लीताल स्थित अंबेडकर भवन में किशोरियों महिलाओं के अधिकारों पर तैयार जनगीत के साथ हुई।

इस दौरान विमर्श संस्था की न्यासी कंचन भंडारी ने कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि प्राचीन समय से हो रही महिलाओं के साथ हिंसात्मक घटनाओं का सिलसिला अभी भी लगातार जारी है। कहा, समाज में आज भी किशोरियों तथा महिलाओं की उपेक्षा की जाती है। इसके मद्देनजर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम के द्वारा इस योजना की शुरुआत हो गई है।

कंचन ने बताया कि आने वाले 10 दिसंबर तक इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें गांव स्तर पर घर.घर जाकर जागरूकता के साथ ही महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसात्मक घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर कार्य योजनाएं बनाई जाएंगी।

इस मौके पर तल्लीताल एसओ रोहिताश सागर ने कहा, कि बच्चों तथा युवाओं में लगातार नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। उन्होंने नशीले पदार्थों के दुष्परिणाम बताए। साथ ही कहा कि बच्चों के साथ होने वाली हिंसा से वह त्वरित मानसिक तनाव में चले जाते हैं। ऐसे में उन्हें समस्याओं को अभिभावक तथा शिक्षकों के साथ जरूरत पड़ने पर पुलिस से भी साझा करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments