Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिमद्महेश्वर जी की उत्सव डोली के गद्दीस्थल पहुंचने से पूर्व,फूलों से सजाया...

मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली के गद्दीस्थल पहुंचने से पूर्व,फूलों से सजाया गया ओंकारेश्वर मंदिर

देहरादून: उखीमठ स्थित पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर को उत्सव डोली एवं देव निशानों के स्वागत हेतु देवस्थानम बोर्ड द्वारा फूलों से सजाया गया। देव डोलियों के स्वगत के लिए तोरण द्वार भी बनाए गये हैं।

मेला समिति एवं प्रशासन हवाले से बताया गया कि कल गुरुवार को के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मद्महेश्वर जी की डोली मंदिर दर्शन के लिए मेले में शामिल हो सकते हैं।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह चंडी प्रसाद भट्ट, विजय राणा, उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा मौजूद रहेंगे।

बुद्धवार को केदारपीठ के जगतगुरु 1008 भीमाशंकर लिंग के प्रतिनिधि केदार लिंग ने तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेले का उदघाटन किया था।

उल्लेखनीय है कि द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल हेतु 22 नवंबर को बंद हो गये।ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली गुरुवार मध्यान तक पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments