Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड क्रांति दल का 21वाँ द्विवार्षिक महाधिवेशन 17 सितम्बर को गैरसैंण में...

उत्तराखंड क्रांति दल का 21वाँ द्विवार्षिक महाधिवेशन 17 सितम्बर को गैरसैंण में होगा

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल की दल के द्विवार्षिक महाधिवेशन और बागेश्वर उप चुनाव को लेकर दल की अति आवश्यक बैठक सर्किट हॉउस (एनेक्सी) देहरादून में केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संरक्षक मण्डल के अलावा समस्त केंद्रीय उपाध्यक्ष, केंद्रीय महामंत्री,
मिडिया प्रभारी तथा समस्त प्रवक्ता, सहित जिलाध्यक्षयों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सभी पदाधिकारियों द्वारा द्विवार्षिक महाधिवेशन 17 सितम्बर 2023 को करने के निर्णय पर आम सहमति बनी। साथ ही बैठक में निर्णय लिया कि बागेश्वर उप चुनाव को दल दमदार तरीके से लड़ेगा। बागेश्वर से दल के उपचुनाव प्रत्याशी अर्जुन देव होंगे। बैठक में श्री ऐरी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बागेश्वर उप चुनाव में प्रत्येक पदाधिकारी अपनी अपनी शत प्रतिशत भूमिका सुनिश्चित करेंगे। जिसके लिए अति शीघ्र कमेठियों का गठन किया जायेगा। दल में अनुशासन पर श्री ऐरी ने कहा कि अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। निचले स्तर से लेकर ऊपर स्तर तक समान मापदंड किये जायेंगे। इस अवसर पर दल के संरक्षक दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, सुरेन्द्र कुकरेती, ए पी जुयाल, सुनील ध्यानी, बहादुर सिंह रावत, महेन्द्र रावत, सरिता पुरोहित,पंकज व्यास,ब्रिज वीर चैधरी,पूरण सिंह कठेत,शांति भट्ट,प्रताप कुंवर, विजय बौड़ाई, मोहन सिंह असवाल,डी डी शर्मा, सुंदर लाल सेमवाल, उत्तरा बहुगुणा,पूरण सिंह कठेत देवे श्वर भट्ट,रमा चैहान,केंद्र पाल तोपवाल,बिजेंद्र रावत, गणेश काला, राजेंद्र बिष्ट, विपिन रावत, अशोक नेगी, मोहित डिमरी, डॉ पंकज पैन्यली, सोमेश बुढ़ाकोटी,रमेश थलाल,ब्रिज मोहन सजवाण, प्रमोद काला, पंकज उनियाल, लुशुन तोड़रिया, अनिल थपलियाल धर्मवीर नेगी, प्रीति थपलियाल आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments