Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डदिगंबर जैन महासमिति ने किया पौधारोपण

दिगंबर जैन महासमिति ने किया पौधारोपण

देहरादून। दिगंबर जैन महासमिति, समृद्धि देहरादून द्वारा इकाई के विशिष्ट सदस्य गौरव जैन के स्थानीय विद्यालय कोर इंटरनेशनल स्कूल, रेलवे स्टेशन रोड हररावाला देहरादून के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
       सर्वप्रथम णमोकार महामंत्र का तीन बार उच्चारण किया गया तत्पश्चात दिगंबर जैन महासमिति की प्रार्थना पढी गई। प्रार्थना के पश्चात इकाई अध्यक्ष आशीष जैन द्वारा उपस्थित अतिथियों को इकाई की गतिविधियों से अवगत कराया एवं बताया कि इकाई द्वारा पिछले 5 वर्षों से विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है एवं आज पांचवीं बार वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है स उपरोक्त कार्यक्रम मैं आम, लीची, करौंदा, नींबू के 50 पेड़ लगाएं जा रहे हैं स उपरोक्त पेड़ों की जानवरों से सुरक्षा हेतु इकाई द्वारा स्थानीय एमव डीव डी व एव से निशुल्क ट्री गार्ड की व्यवस्था भी कराई गई है स उपरोक्त कार्यक्रम में दिगंबर जैन महासमिति के केंद्रीय आंचलिक प्रभारी उत्तर प्रदेश ध् उत्तरांचल के मुनेंद्र स्वरूप जैन ने अपने उद्बोधन मैं कहा कि समृद्धि इकाई देहरादून पिछले 5 वर्षों से लगातार बरसात के दिनों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है जिसके लिए इकाई के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं एवं आगे भी इसी तरह बढ़ चढ़कर वृक्षारोपण करते रहेंगे स कार्यक्रम के समापन पर इकाई अध्यक्ष आशीष जैन उपस्थित इकाई के समस्त सदस्यों एवं अतिथियों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया एवं इकाई के विशिष्ट सदस्य गौरव जैन को उनके स्कूल में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए इकाई की ओर से विशेष धन्यवाद किया एवं आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार सहयोग करते रहेंगे जिस पर गौरव जैन ने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग करने का आश्वासन दिया स
कार्यक्रम में दिगंबर जैन महासमिति, समृद्धि देहरादून के अध्यक्ष आशीष जैन (जनता ज्वेलर्स एंड बैंकर्स ), प्रचार संयोजक अजय जैन (जैन प्रिंटर्स), इकाई के पूर्व अध्यक्ष सचिन जैन, इकाई के विशिष्ट सदस्य गौरव जैन,संचित जैन, दिगंबर जैन महासमिति के केंद्रीय अंचल प्रभारी उत्तर प्रदेश ध् उत्तरांचल के मुनेंद्र स्वरूप जैन, बालेश जैन के साथ महासमिति के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments