Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजौनसार में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से 27 मोटरमार्ग बंद, बढ़ी...

जौनसार में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से 27 मोटरमार्ग बंद, बढ़ी मुश्किले

विकासनगर: भारी बारिश के चलते पछवादून के जौनसार बावर में जगह जगह हो रहे भूस्खलन से 27 मोटर मार्ग बंद हो गए हैं| जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई है। मार्ग बंद होने की वजह से लोगों का संपर्क कट गया है।

लोनिवि साहिया के तीन स्टेट हाईवे समेत 10 मार्ग, लोनिवि चकराता के मुख्य जिला मार्ग समेत 12 व पीएमजीएसवाई कालसी के पांच मोटर मार्ग बंद होने से करीब 65 गांवों व मजरों में रहने वाले ग्रामीण नगदी फसलें मंडियों में नही पहुंचा पा रहे हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहे हैं।

कई ग्रामीण पीठ पर सब्जियां ढोकर मंडी तक पहुंचा रहे हैं, लेकिन कई किसानों की नगदी फसलें खेतों में ही खराब हो रही है। लोनिवि साहिया का स्टेट हाईवे हरिपुर इच्छाड़ी क्वानू मीनस मोटर मार्ग पाटन के पास बंद हो गया है। मीनस अटाल, साहिया क्वानू पर मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। लोनिवि चकराता का मुख्य जिला मार्ग पुरोड़ी रावना डामटा बंद होने पर जगह जगह वाहन फंसे हुए हैं।

बोराड़, गोराघाटी मानथात लावड़ी, रायगी कुल्हा, रडू मुंदौल, टुंगरा, रोटा खडड अटाल, सिलीखडड सुनोई, सुई कचाणू, भंगार लोरली, बगिया डाडू, मरलऊ बडोडा मार्गों पर भी जगह जगह मलबा आने से यातायात प्रभावित है।

लोनिवि साहिया का लखस्यार लुधेरा क्चारी कचटा, साहिया समाल्टा पानुवा, लेल्टा, निछिया बैंउ पिहानी, हमरऊ ललऊ मसराड़, बिजऊ कुइथा खतार, तारली मार्ग बंड पड़े हैं। पीएमजीएसवाई कालसी का धोइरा देऊ, सैंज चंदेऊ, मटियावा, दमन दसेऊ जखथान मोटर मार्ग भी यातायात बाधित है।

आजकल जौनसार बावर में अदरक, गागली, मटर, टमाटर, बींस, हरा धनिया, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, आलू आदि की पैदावार हो रही है, ऐसे में नगदी फसलें मार्ग बंद होने की वजह से पर्याप्त मात्रा में मंडी तक नहीं पहुंच पा रही है। जिससे बाजार में सब्जियों के बढ़े रेट कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोनिवि व पीएमजीएसवाई अधिकारी जेसीबी लगवाकर मलबा हटवाने में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments