Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधमासूम को मिला न्याय, अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20...

मासूम को मिला न्याय, अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा

रुड़की: दो साल पहले छह साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने अभियुक्त को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 75000 का अर्थदंड भी लगाया है। 

बता दें, कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण की छह साल की बच्ची 23 अक्टूबर 2021 को एक डेयरी पर दूध लेने गई थी। इस दौरान वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की घंटों तक तलाश की तब परिजनों ने देखा कि पास के गांव का व्यक्ति बच्ची को बाइक से नीचे उतारकर भागने का प्रयास कर रहा है। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

इस दौरान बच्ची ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे बहला फुसलाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। शासकीय अधिवक्ता विवेक कुश ने बताया कि यह मामला अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद सुल्तान की कोर्ट में विचाराधीन था।

इस मामले में कोर्ट ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी पाया है। कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा और 75000 का अर्थदंड भी लगाया है। साथ ही पीड़िता को तीन लाख रुपये प्रतिकार के रूप में देने के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments