Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeअंतर राष्ट्रीय29 दिसंबर से लागू होगा ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता

29 दिसंबर से लागू होगा ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता

देहरादून: ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ईसीटीए) 29 दिसंबर से लागू हो जाएगा। इस बात की जानकारी राजदूत ओ’फारेल ने दी हैं।

ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त राजदूत ओ’फारेल ने ट्वीट कर बताया कि, “तारीख तय हो गई है! ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता 29 दिसंबर को लागू होगा, दोनों देशों के लिए नए बाजार पहुंच के अवसर प्रदान करेगा और आने वाले दशकों में दोस्ती को सुरक्षित करेगा।”

बता दें, यह घोषणा ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस के बयान के एक सप्ताह बाद की गई है। उन्होंने कहा था कि भारत के साथ देश का मुक्त व्यापार समझौता संसद से पारित हो गया है। अल्बानीस ने 22 नवंबर को ट्वीट किया, “ब्रेकिंग: भारत के साथ हमारा मुक्त व्यापार समझौता संसद से पारित हो गया है।”

आज बुधवार को एक प्रेस बयान में अल्बनीस सरकार ने कहा कि वह इस बात की पुष्टि करती है कि भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) के कार्यान्वयन को लागू करने के लिए अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा कर लिया है। यह व्यापार समझौता दोनों देशों को एक-दूसरे के बाजार में नई पहुंच प्रदान करेगा। यह समझौता 29 दिसंबर से ऑस्ट्रेलियाई व्यवसायों और उपभोक्ताओं के लिए लागू हो जाएगा। 

ऑस्ट्रेलिया की संसद ने सरकार के व्यापार समझौते से जुड़े विधेयकों को सर्वसम्मति से पारित करने के साथ पिछले सप्ताह व्यापार समझौते के लिए अपनी घरेलू आवश्यकताओं को अंतिम रूप दे दिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments