Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeखेलविराट कोहली का 71वां शतक, पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने दी बधाई

विराट कोहली का 71वां शतक, पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने दी बधाई

देहरादून: विराट कोहली ने 33 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया है। यह शतक उन्होंने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया है। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 71वां शतक और टी-20 में पहला शतक है। इस शतक के बाद सोशल मीडिया पर कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने विराट कोहली को बधाई दी है।

सुरेश रैना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पहला टी20 शतक, मैं आपके लिए बेहद खुश हूं विराट कोहली। आप इसके पूरे हकदार हैं। इस जबरदस्त पारी को सलाम।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी और आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर में विराट के पुराने साथी एबी डिविलियर्स ने ट्वीट कर लिखा, ‘विराट कोहली फिर से डांस कर रहे हैं। क्या मजेदार दृश्य है।’

भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने लिखा, ‘ये सम्मान कोई खरीद नहीं सकता। क्रिकेटर इसी के लिए खेलता है। शानदार शतक विराट कोहली। उम्मीद है कि आपके 72वें शतक के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।’

बता दें, कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने 61 गेंदों में 122 रन की पारी खेली। अपनी पारी में कोहली 12 चौके और छह छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। कोहली ने इस मामले में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा हैं। इससे पहले रोहित ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 118 रन बनाए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments