Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराध8 माह का मासूम चोरी,शक की सुईं साधु पर, तलाश में जुटी...

8 माह का मासूम चोरी,शक की सुईं साधु पर, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून: ज्वालापुर क्षेत्र में दिनदहाड़े घर के अंदर से आठ महीने का मासूम चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि एक साधु वेशधारी भिक्षा मांगने घर आया था | बच्चे की मां ने साधु को पांच रुपये देकर लौटा दिया और छत पर कपड़े सूखाने चली गई। छत से आकर देखा तो बच्चा गायब था।

पुलिस के मुताबिक प्रिटिंग मशीन रिपेयरिंग करने वाले रविंद्र मोहल्ला कड़च्छ में रहते हैं। रविंद्र शनिवार सुबह 9:30 बजे अपने काम पर चला गया। घर पर उनकी पत्नी राखी, पांच साल की बेटी दिव्या और आठ माह का बेटा शिवांग था। शिवांग के सोने के बाद राखी ने उसे बिस्तर में लेटा दिया। जबकि पांच वर्षीय बेटी दिव्या कमरे में ही खेल रही थीं।

राखी घर का काम करने लगी। इसी बीच पीली धोती, जैकेट और सिर पर पगड़ी पहने वेशधारी साधु घर के दरवाजे पर पहुंचा। राखी ने उसे पांच रुपये दिए और वह चला गया। बाहर का दरवाजा बिना कुंडा लगाए बंद कर दिया और खुद छत पर कपड़े डालने चली गई। 

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद बेटी दिव्या छत पर जाने लगी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला भी आई और उनके बेटे के बारे में पूछा। जैसे राखी कमरे के अंदर गई तो शिवांग गायब था। उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्चा चोरी की सूचना चारों तरफ फैल गई। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी पुलिस टीम मौके पर पहुंचे।

परिवार से जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एसएसपी अजय सिंह घटनास्थल पहुंचे और जानकारी ली। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि घटना के बाद पूरी चौकसी बरती जा रही है। पहली प्राथमिकता बच्चे को सकुशल बरामद करना है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments