Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिसाक्षी महाराज ने किया बड़ा दावा बोले जामा मस्जिद भी पहले मंदिर...

साक्षी महाराज ने किया बड़ा दावा बोले जामा मस्जिद भी पहले मंदिर था

देहरादून : देशभर में धर्म संसद का माहौल चल रहा है I एक धार्मिक स्थान पर दुसरे धर्म के लोगों का दावा करने का सिलसिला जारी हैI इस बीच भाजपा के फायर ब्रांड नेता सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि दिल्ली में जिस जगह जामा मस्जिद बनाई गई है वह भी मंदिर था। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे विष्णु भगवान का मंदिर था। उनका कहना है कि वह इस बात को वह वर्ष 2009  से कह रहे हैं जब वह मथुरा के विधायक थे।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश के सभी जाति धर्म के लोगों को देश के संविधान और न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। महाराज ने कहा कि ज्ञानवापी मंदिर की असलियत सामने आ चुकी है। उनके अनुसार, विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं में स्वरूप बदल कर मस्जिद बना दिया था।

सर्वे रिपोर्ट में दूध का दूध पानी का पानी हो चुका है। साक्षी महाराज मंगलवार को ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में आए हुए थे। उन्होंने कहा कि देश में कई मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है। विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं ने मंदिर का स्वरूप बदलने के बाद कई अवशेष छोड़ दिए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments