Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिहार्दिक पटेल ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी

हार्दिक पटेल ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी

देहरादून: हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर पार्टी को छोड़ने की घोषणा की है।

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पटेल ने आखिरकार कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। हार्दिक ने अपने ट्विटर टाइमलाइन पर पोस्ट कर लिखा कि आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा।

दरअसल, हार्दिक पटेल बीते कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश नेताओं के सामने अपनी नाराजगी की बात को खुलकर रखी थी। इतना ही नहीं, उन्होंने केंद्रीय आलाकमान को इससे अवगत भी कराया था। लेकिन उनकी समस्या पर पार्टी ने ध्यान नहीं दिया। जिस कारण हार्दिक ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस व कार्यकारी अध्यक्ष का पद नाम हटा दिया था। इसके बाद से ही उनके कांग्रेस पार्टी को छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments