Latest news
बुक्सा जनजाति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा प्रशिक्षण एवं उत्पादन कें... मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी और आशीर्वाद से भाजपा जीत की हैट्रिक लगायेगीः भट्ट भाजपा पीड़ित परिवार के साथ, नहीं बख्शे जायेंगे कार्यकर्ता के हत्यारेः भट्ट मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण बैरागीवाला घटना की सीएम धामी ने की कड़े शब्दों में निंदा युवक की हत्या के बाद सहसपुर क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण, तीन आरोपी गिरफ्तार कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा फिर आयेंगी दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर आदित्य ठाकरे के जन्मदिवस पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव, मिठाई बांटकर दी शुभकामनाएं खटीमा में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां मंत्री गणेश जोशी ने जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं जनसमस्याएं

[t4b-ticker]

Monday, June 15, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिद्वितीय केदार और चतुर्थ केदार के विधि-विधान के साथ खुले कपाट

द्वितीय केदार और चतुर्थ केदार के विधि-विधान के साथ खुले कपाट

देहरादून: गुरुवार 19 मई को द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट विधि-विधान के साथ खोले गएI वहीं ब्रह्म मुहूर्त में चतुर्थ केदार के कपाट भी खुले। रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने के दौरान करीब 400 श्रद्धालु इस पावन अवसर पर उपस्थित रहे। 

कर्क लग्न में प्रात: 11 बजे द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोलें गए है। अब छह माह तक धाम में ही आराध्य की पूजा की जाएगी। बाबा मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली अपने अंतिम रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंच गई थी। बीते बुधवार को सुबह 5 बजे से राकेश्वरी मंदिर रांसी में मद्महेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने भगवान मद्महेश्वर का अभिषेक कर भोग लगाया और मां राकेश्वरी के साथ भगवान मद्महेश्वर की संयुक्त आरती उतारी। जिसके बाद डोली ने राकेश्वरी मंदिर की परिक्रमा कर अपने धाम के लिए प्रस्थान किया।

ग्रामीणों के साथ प्रधानाध्यापक दीपक रावत एवं रामदत्त गोस्वामी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने डोली का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर गौंडार गांव के प्रधान वीर सिंह पंवार, डोली प्रभारी दीपक पंवार, मनीष तिवारी, पवन गोस्वामी, शिव प्रसाद, जय प्रकाश राणा आदि मौजूद रहे।

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट भी गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधी विधान से ब्रह्म मुहूर्त में पांच बजे खोल दिए गए हैं। रुद्रनाथ मंदिर को चारों ओर से गेंदे के फूलों से भव्य सजाया गया है। उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित रुद्रनाथ मंदिर बुग्यालों के मध्य स्थित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments