Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकर्नल कोठियाल भाजपा में हुए शामिल, हिमाचल चुनाव में साबित हो सकते...

कर्नल कोठियाल भाजपा में हुए शामिल, हिमाचल चुनाव में साबित हो सकते है अपयोगी

देहरादून: विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए।

कर्नल कोठियाल के भाजपा में शामिल होने से खलबली मच गई है I गंगोत्री विधानसभा सीट से जमानत जब्त कराने वाले कर्नल अजय कोठियाल को भाजपा में लाने के सियासी मायने को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे है I

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में सफाया होने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन में खासी बेचैनी थी। पराजय से व्यथित कर्नल अजय कोठियाल और उनके समर्थक भी खुद को पार्टी में सहज नहीं पा रहे थे। जिसके चलते कर्नल कोठियाल और उनके सहयोगी भाजपा के पास जा पहुंचे I

हिमाचल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी वहां चुनावी मोड में आ चुकी है। केंद्रीय नेतृत्व हिमाचल में भाजपा की वापसी के लिए चुनावी रणनीति बना रहा है। कर्नल कोठियाल की भाजपा में ज्वाइनिंग इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। 

वहीं, कोठियाल अब आम आदमी पार्टी से जुड़ने को अपनी सबसे बड़ी भूल बता रहे हैं। जाहिर है कि यही बात जब वह हिमाचल के मतदाताओं के बीच दोहराएंगे तो इसका जवाब देना आप के लिए आसान नहीं होगा। दूसरा उत्तराखंड की तरह हिमाचल भी सैनिक बहुल माना जाता है। दोनों ही लिहाज से कर्नल कोठियाल भाजपा के लिए उपयोगी दिखाई देते हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार कहते हैं, हिमाचल चुनाव के प्रचार में कर्नल अजय कोठियाल का पार्टी जरूर उपयोग करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments