Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयओआईसी अनुचित और संकीर्ण सोच वाले कमेंट्स को खारिज करती है भारत...

ओआईसी अनुचित और संकीर्ण सोच वाले कमेंट्स को खारिज करती है भारत सरकार: अरिंदम बागची

देहरादून: पैगंबर मोहम्मद के लिए विवादित बयान देने वाले दो नेताओं के खिलाफ भाजपा ने सख्त कार्रवाई की हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा भारत सरकार इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ को-ओपरेशन सचिवालय की अनुचित और संकीर्ण सोच वाले कमेंट्स को खारिज करती है।

पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ओपरेशन के बयान की भारत ने कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस मामले में ओआईसी के सचिवालय के बयानों पर दो टूक कहा कि उसका एजेंडा विभाजनकारी है। भारत ने पाकिस्तान के बयान को बेतुका बताते हुए उसे अपने घर में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर ध्यान देने की नसीहत दी है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘भारत सरकार ओआईसी सचिवालय की अनुचित और संकीर्ण सोच वाले कमेंट्स को खारिज करती है। भारत सभी धर्मों का सम्मान करता है।

दरअसल भाजपा के दो नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए विवादित बयान पर ओआईसी ने आपत्ति जताई थी और देश की निंदा की थी। बता दें कि मीडिया चैनल पर पैगंबर मोहम्मद के लिए विवादित बयान देने वाले पार्टी के दो नेताओं के खिलाफ भाजपा ने सख्त कार्रवाई पहले ही कर दी हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments