Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकम्पनी पर लगाया करोड़ों का राजस्व हड़पने का आरोप

कम्पनी पर लगाया करोड़ों का राजस्व हड़पने का आरोप

देहरादून: उत्तराखन्ड क्रान्तिदल (डेमोक्रेटिक) ने स्यान इन्फास्ट्रक्चर कंपनी पर करोड़ों रूपये के राजस्व को हड़पने का आरोप लगाया है। स्यान कंम्पनी कोडियाला से देवप्रयाग के बीच में सड़क निर्माण का कार्य कर रही है।

यूकेडी का आरोप है कि स्यान इन्फास्ट्रक्चर कंपनी ने पाच करोड़ रूपये के राजस्व की प्राप्ति का आश्वासन देकर यह निर्माण कार्य लिया था।जिसमें कटिंग के दौरान पत्थर को बाजार में बेचने की अनुमति सरकार से ली गयी थी, साथ ही प्राप्त धनराशि से राजस्व मिलने की बात कही थी। लेकिन कंपनी ने धोखाधड़ी करके बोल्डर,ग्रीट को बिना रायल्टी जमा किए दुरूपयोग किया। कंपनी द्वारा डंपिंग जोन में भी भारी धांधली सामने आयी है।

बताया कि सरकार ने कंपनी के कार्यों को देखने हेतु कमेटी बनायी जिसमें उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर,अधिशाषी अभियन्ता लोनिवि श्रीनगर,उपनिदेशक भूवैज्ञानिक भू तत्व खनिज कर्म,शामिल थे, जिन्होंने कंपनी पर 15,8856259 रूपये की धनराशि आंकलित की है जिसको संस्तुति हेतु जिलाधिकारी टिहरी को भेजा गया है।

कहा कि अब जबकि कंपनी का कार्य अन्तिम चरण में है लेकिन अभी तक कंपनी ने राजस्व जमा नहीं किया है।दल के नेताओं ने कहा इस पूरे प्रकरण में शामिल गैर जिम्मेदार अधिकारियों और कंपनी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments