Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने लिया चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा,...

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने लिया चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, यात्रियों से की वार्ता

देहरादून: जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आज चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बस स्टैंड पर यात्रियों को पानी एवं बिस्कुट वितरित किए। निरीक्षण के दौरान यात्रियों से वार्ता कर उनको हो रही परेशानी को लेकर जानकारी ली।

जिलाधिकारी द्वारा राजस्थान से आए यात्रियों के समूह से बस स्टैंड रुकने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनके लिए जाने के लिए बस का इंतजाम नहीं हो पायाहै , जिस पर उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए साथ ही यात्रियों के साथ आए उनके एजेंट से बात की जिसने बताया कि यात्रा दल आज अपने गंतव्य स्थल को रवाना हो जाएगा। जिसपर जिलाधिकारी ने संबंधित यात्रियों के एजेंट को हर हाल में शाम 4 बजे तक रवाना करने के निर्देश दिए अन्यथा एजेंट पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को मौके पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने आरटीओ को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित करें कि जिन यात्रियों का रजिस्ट्रेशन हो गया है, उन्हें रवाना कर दिया जाए ताकि अनावश्यक भीड़ ना रहे।

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने यात्रियों को पेयजल एवं खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान लगभग 100 से अधिक यात्रियों को पेयजल एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए यात्रियों को पेयजल एवं खाद्य सामग्री की समस्या ना है इसके लिए पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments