Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिभाजपा कार्यकर्ताओं को जल्द बांटे जाएंगे दायित्व: सीएम धामी

भाजपा कार्यकर्ताओं को जल्द बांटे जाएंगे दायित्व: सीएम धामी

देहरादून: चंपावत उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को जल्द ही दायित्व बांटने की जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा है कि निगम,आयोग और परिषदों के अध्यक्षों पर जल्द तैनाती होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को विभिन्न निगम, आयोग और परिषदों में जल्द दायित्व बांटें जाएंगे। हालांकि, इससे पहले संगठन के साथ भी राय-मशवरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो भी जरूरी पद रिक्त हैं, उनमें पार्टी के समर्पित सिपाहियों की जगह दी जाएगी। स्वाभाविक है कि इससे सरकार के कामों में और तेजी आएगी। 

कैबिनेट में रिक्त तीन पदों को भरने के सवाल पर सीएम धामी ला कहा कि इस पर पार्टी हाईकमान को फैसला लेना है। जब भी उचित समय आएगा, कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा।

उधर, मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मंत्रि परिषद विभाग ने विभिन्न निगम, आयोग और परिषदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ ही सदस्यों के रिक्त पदों का ब्योरा जुटा लिया है। कुछ संवैधानिक पदों को छोड़कर बाकी लगभग 115 पद पिछले एक साल से खाली हैं।

हालांकि,  मुख्यमंत्री कार्यालय ने अभी यह सूची नहीं मांगी गई है, लेकिन विभाग ने ऐहतियात के तौर पर तैयारियां कर दी हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 10 जून को कैबिनेट बैठक होने वाली है। जानकारी के अनुसार ईस बैठक में राज्य के सालाना बजट के साथ ही उपनल कर्मियों की लंबित मांगों सहित कई मुद्दाें पर फैसला हो सकता है। कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments