Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeअंतर राष्ट्रीयचीनी सशस्त्र बलों की क्षमता को कम नहीं आंकना चाहए हम अंत...

चीनी सशस्त्र बलों की क्षमता को कम नहीं आंकना चाहए हम अंत तक लड़ सकते हैं: वेई फेंघे

देहरादून: चीन ने ताइवान को लेकर अमेरिका को युद्ध की चेतावनी दी है। जिसके बाद अमेरिका के रक्षा सचिव लायड आस्टिन ने अपना एक बयान जरी किया| जिस पर टिप्पणी देते हुए चीनी रक्षा मंत्री ने कहा कि चीनी सशस्त्र बलों की क्षमता को कम नहीं आंकना चाहए हम अंत तक लड़ सकते हैं।

अमेरिका के रक्षा सचिव लायड आस्टिन के बयान पर चीन के विदेश मंत्री वेई फेंघे ने पलटवार किया है। चीनी रक्षा मंत्री ने क्षेत्रीय व्यवस्था के लिए चीन के दृष्टिकोण पर चर्चा करते हुए कहा कि बीजिंग अंत तक लड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए चीनी सशस्त्र बलों के संकल्प और क्षमता को कम नहीं आंकना चाहिए।

दरासल, अमेरिकी रक्षा सचिव लायड आस्टिन के एक दिन पहलेअपने एक भाषण में कहा था कि बीजिंग की आक्रामक और खतरनाक कार्रवाई एशिया में स्थिरता के लिए खतरा हैं।

वहीं, चीनी मंत्री ने आज कहा कि जो लोग चीन को विभाजित करने के प्रयास में ताइवान की स्वतंत्रता का हवाला दे रहे हैं, उनका निश्चित रूप से कोई अच्छा अंत नहीं होगा। फेंघे ने आज कहा हम हर कीमत पर अंत तक लड़ेंगे|

आस्टिन ने आगे कहा था कि इंडो-पैसिफिक देशों को समुद्री मिलिशिया द्वारा राजनीतिक धमकी, आर्थिक जबरदस्ती या उत्पीड़न का सामना नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा हम ताइवान संबंध अधिनियम, तीन संयुक्त विज्ञप्तियों और छह आश्वासनों द्वारा निर्देशित हमारी एक-चीन नीति के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं। हम किसी भी एकतरफा का स्पष्ट रूप से विरोध करते हैं। आस्टिन ने कहा पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक आफ चाइना) इंडो-पैसिफिक में सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को कमजोर करने की धमकी देता है।

उन्होंने आगे कहा अब हमारी एक-चीन नीति के हिस्से के रूप में हम ताइवान संबंध अधिनियम के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना जारी रखेंगे। इसमें पर्याप्त आत्मरक्षा क्षमता बनाए रखने में ताइवान की सहायता करना शामिल है और इसका मतलब है कि बल के किसी भी उपयोग या अन्य प्रकार के जबरदस्ती का विरोध करने की अपनी क्षमता को बनाए रखना, जो ताइवान के लोगों की सुरक्षा या सामाजिक या आर्थिक व्यवस्था को खतरे में डाल देगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments