Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य में 25 जून को दस्तक देगा मानसून: मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक...

राज्य में 25 जून को दस्तक देगा मानसून: मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक विक्रम सिंह

देहरादून: मौसम विज्ञानियों ने मानसून के अब 25 जून के बाद आने की जानकारी दी हैं। उधर, मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही हल्की फुल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने से न सिर्फ तापमान काफी नीचे चला गया है, बल्कि गर्मी से भी राहत मिली है।

राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश की आस लगाए लोगों के लिए खबर निराश करने वाली खबर सामने आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, मानसून के राज्य में 20 जूून के आसपास सक्रिय होने की संभावना थी, लेकिन मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए नहीं दिख रही है।

उधर, मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही हल्की फुल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने से न सिर्फ तापमान काफी नीचे चला गया है, बल्कि गर्मी से भी राहत मिली है।

विक्रम सिंह ने बताया कि मानसून की रफ्तार कम पड़ने से अब मानसून के 25 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मैदान से लेकर पहाड़ तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश और तेज हवाओं से तापमान में कमी रहेगी। वहीं, अगले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है।

राजधानी दूून में बादल छाए रहेंगे। उधर, हल्की बूंदाबांदी के साथ ही तेज हवाओं से राजधानी दून व आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री पर पहुंच गया है। पिछले दिनों राजधानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया था। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments