Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस को रहना होगा स्मार्ट व आधुनिक तकनीक में अव्वल, अपराधियों पर...

पुलिस को रहना होगा स्मार्ट व आधुनिक तकनीक में अव्वल, अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये नई तकनीक का ज्ञान होना आवश्यक: डीजीपी

देहरादून: पुलिस दूरसंचार के 23 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक का 12 माह के प्रशिक्षण के बाद पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र, सोंधोवाली धोरण, में दिक्षांत परेड का आयोजन किया गया। प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों में 8 महिला व 15 पुरूष शामिल हैंI दीक्षान्त परेड में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने दीक्षान्त परेड का मान-प्रणाम ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया।

दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीजीपी अशोक कुमार ने प्रशिक्षण के उपरांत पास आउट होने वाले सभी उपनिरीक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य पुलिस को प्रधानमंत्री के विजन के अनुसार स्मार्ट व आधुनिक तकनीक में अव्वल रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक केस को सुलझाने के लिये हजारों सीसीटीवी कैमरों को खंगालना पड़ता है। तकनीक के इस दौर में पुलिस को अपराधियों से एक कदम आगे रहकर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये नई तकनीक का ज्ञान होना आवश्यक है। कहा कि पुलिस संचार विभाग से पास हो रहे प्रशिक्षुओं का उपयोग साईबर सैल व ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में किया जाये।

इस दौरान डीजीपी ने प्रशिक्षण में सर्वांग सर्वाेत्तम आने पर सुश्री निशा, अन्तः कक्ष में प्रथम स्थान आने पर सुश्री सुनीति पोखरियाल एवं बाहय कक्ष में प्रथम आने पर नवीन नेगी को सम्मानित किया।

इस प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षुओं को रेडियो परिचालन से सम्बन्धित विभिन्न आन्तरिक विषयों का गहन अध्ययन कराया गया है I इसके अतिरिक्त ड्रोन तकनीकी, कन्ट्रोल रूम, पोलनेट की कार्य प्रणाली, आई0टी0डी0ए0 देहरादून में स्थित कमाण्ड एंव कन्ट्रोल से सम्बन्धित कार्य प्रणाली, सी0सी0टी0वी0, डायल-112, सोशल मीडिया, फोरेन्सिक, आप्टीकल फाईबर, पी0पी0डी0आर0, वीडियो सर्विलान्स, कम्प्यूटर नेटवर्किग की कार्य प्रणाली का सम्पूर्ण दिया गया है।

दीक्षान्त परेड के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी. पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन. अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार. अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था. वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा. ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण. पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, फायर. अजय रौतेला, पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार विमला गुंज्याल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments