Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिमहाराष्ट्र में सियासी संकट में फंसी उद्धव सरकार, एकनाथ शिंदे ने की...

महाराष्ट्र में सियासी संकट में फंसी उद्धव सरकार, एकनाथ शिंदे ने की बगावत, 12 विधायकों के साथ सूरत में जमाया डेरा

देहरादून: महाराष्ट्र में शिवसेना के बड़े नेता और मंत्री एकनाथ शिंदे का अपने समर्थक विधायकों समेत गुजरात के सूरत में डेरा जमाए जाने के बाद राजनीतिक संकट गहरा गया है। जानकारी के मुताबिक उद्धव सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे समेत 12 बागी विधायकों ने गुजरात के सूरत में डेरा जमाया हुआ है। जिसको लेकर अब महाराष्ट्र सरकार में हलचल तेज हो गईं हैं। वहीं आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस घटना के बाद कांग्रेस ने भी अपने विधायकों की बैठक बुलाई है।

महाराष्ट्र में सियासी उथल पुथल के बाद उद्धव सरकार पर आए संकट को लेकर उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत का भी बयान आया है। रावत ने कहा है कि हमारा गठबंधन शिवसेना से है, उनके घर में क्या चल रहा है इसे उद्धव ठाकरे देखेंगे। उन्होंने इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का असली चेहरा दिखाई दे रहा है, कहा भाजपा कहीं भी विरोध बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है। कहा कि आगे हमारी सरकार ही चलेगीI हरीश रावत ने यह भी कहा कि भाजपा भी सरकार नहीं बना सकती है, हां वे कुछ हलचल कर सकते हैं, खरीद फरोख्त करके अस्थिरता पैदा कर सकते हैं, लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। इससे साफ पता चलता है कि भाजपा सिर्फ सत्ता की भूखी है। 

शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सूरत में हमारे विधायकों को डरा-धमका कर रखा गया है। भाजपा ऑपरेशन लोटस की तरह रणनीति अपना रही है लेकिन देखते हैं कि यह कितना सफल रहता है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी बात उन विधायकों से हुई है। उन्होने आगे कहा कि एकनाथ शिंदे हमारे साथ हैं, उनकी कुछ गलतफहमियां हैं वो दूर हो जाएगी। 

वहीं शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम बालासाहेब के कट्टर शिवसैनिक हैं। बालासाहेब ने हमें हिंदुत्व सिखाया है। उनके विचार और आनंद दिघे साहेब की सीख की वजह से हमने सत्ता पाने के लिए  कभी धोखा नहीं दिया और न ही देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments