Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नए वाणिज्य भवन का व ...

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नए वाणिज्य भवन का व NIRYAT पोर्टल का उद्घाटन.बोले, वाणिज्य भवन कॉमर्स के क्षेत्र में हमारी उपलब्धियों की निशानी

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के नए परिसर ‘वाणिज्य भवन’ और NIRYAT पोर्टल का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 46 वें स्थान पर हैI यह व्यापार एवं वाणिज्य से जुड़ी शासन-विधि में साकारत्मक बदलाव और आत्मनिर्भर भारत की हमारी आकांक्षा को बतलाती है।

पीएम मोदी ने कहा कि वाणिज्य भवन इस कालखंड में कॉमर्स के क्षेत्र में हमारी उपलब्धियों की भी निशानी है। मुझे याद है, शिलान्यास के समय मैंने इनोवेशन और ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में सुधार की ज़रूरत पर बल दिया था। आज हम ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 46वें स्थान पर है और लगातार सुधार कर रहे हैं। ये दोनों व्यापार एवं वाणिज्य से जुड़ी हमारी शासन-विधि में साकारत्मक बदलाव और आत्मनिर्भर भारत की हमारी आकांक्षा को बतलाती है।वाणिज्य भवन के शिलान्यास के दिन हमने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार की जरूरतों पर चर्चा की थी। आज जब इस भवन का लोकार्पण हो रहा है तब तक 32 हजार से अधिक अनावश्यक कंप्लायंसिस को हटाया जा चुका है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले साल देश ने तय किया था कि हर चुनौती के बावजूद 400 बिलियन डॉलर यानि 30 लाख करोड़ रुपए के मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट का पड़ाव पार करना है। हमने इसको भी पार करते हुए 418 बिलियन डॉलर यानि 31 लाख करोड़ रुपए के एक्सपोर्ट का नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के प्रोजेक्ट्स बरसों तक लटके नहीं, समय पर पूरे हों, सरकार की योजनाएं अपने लक्ष्यों तक पहुंचे, तभी देश के टैक्सपेयर का सम्मान है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments