Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिएकनाथ शिंदे के समर्थन में शिवसेना के कई दिग्गज, विधायकों के बाद...

एकनाथ शिंदे के समर्थन में शिवसेना के कई दिग्गज, विधायकों के बाद कई सांसद छोड़ सकते हैं उद्धव का साथ

देहरादून: महराष्ट्र में मंत्री एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद अब शिवसेना में बड़े पैमाने पर टूट के संकेत मिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक विधायकों के बाद अब शिवसेना के कई संसद भी एकनाथ शिंदे के समर्थन में आने की तैयारी में हैं I वहीं उद्धव ठाकरे सरकारी आवास से अपना सारा सामान समेटकर मातोश्री पहुंच चुके हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिवसेना के 19 सांसदों में से करीब 7 से 8 संसद उद्धव का दमन छोड़ सकते हैंI बताया जा रहा है कि इनमें ज्यादातर सांसद कोंकण, मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र से हैं। इनमें से वाशिम की शिवसेना सांसद भावना गवली का नाम सबसे प्रमुख बताया जा रहा है। उन्होंने एकनाथ शिंदे के समर्थन में खत लिखकर उद्धव से बागी विधायकों की मांग पर विचार करने और इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई ना करने की अपील की हैI

वहीं सूत्रों के मुताबिक यह भी जानकारी मिल रही है कि एकनाथ शिंदे समर्थक सभी संसद व विधायक शिंदे के हाथ में सत्ता आने का इंतजार कर रहे हैं , शिवसेना की पूरी कमान शिंदे के हाथों में आते ही सभी उद्धव से अलग खड़े हो जाएंगे। एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे, ठाणे लोकसभा सांसद राजन विचारे और नागपुर की रामटेक सीट से सांसद कृपाल तुमाने भी पार्टी से नाराज बताये जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments