Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयअग्निपथ योजना के तहत सेना ने निकाली 6 पदों पर अग्निवीरों की...

अग्निपथ योजना के तहत सेना ने निकाली 6 पदों पर अग्निवीरों की भर्ती,नोटिफिकेशन जारी

देहरादून: अग्निपथ योजना को लेकर नौजवानों के भारी विरोध के बाद भी थल सेना व वायु सेना ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत दोनों ही सेनाओं में 75% अग्निवीरों की भर्ती सिर्फ 4 साल के लिए की जाएगी। वहीं नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही सरकार ने साफ कर दिया है कि यह योजना अब वापस नहीं होगीI

दोनों सेनाओं द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी की उम्र कम से कम 17.5 साल और ज्यादा से ज्यादा 23 साल होनी चाहिए। वहीं इसी साल माह जुलाई से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।आवेदन की अंतिम तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। दोनों ही सेनाओं में कुल 6 पदों पर भर्ती की जाएगीI जिन पदों पर भर्ती होगी उनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)I

वहीं अग्निपथ स्कीम के तहत सेना में भर्ती के लिए एनसीसी के A सर्टिफिकेट प्राप्त अभ्यर्थियों को बोनस के तौर पर 5 नंबर, B सर्टिफिकेट प्राप्त को 10 नंबर और C सर्टिफिकेट प्राप्त अभ्यर्थियों को 15 नंबर मिलेंगे। इसके अलावा एनसीसी के C सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थियों को अग्निवीर जनरल ड्यूटी और क्‍लर्क/स्‍टोर कीपर पदों के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्‍जाम में भी छूट मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments