Latest news
हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ...

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपिकअप की ट्रक से टक्कर, हादसे में हेमकुंड साहिब से लौट रहे...

पिकअप की ट्रक से टक्कर, हादसे में हेमकुंड साहिब से लौट रहे 12 श्रद्धालु घायल

देहरादून: सालियर पुलिस चौकी के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई । हादसे में हेमकुंड साहिब से लौट रहे 12 श्रद्धालु घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 

पुलिस के अनुसार पटियाला के गांव बांसड़ा खेड़ा गांव निवासी 18 श्रद्धालुओं का एक जत्था पिकअप से हेमकुंड साहिब के दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान करके घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर पुलिस चौकी के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। 

टक्कर से पिकअप हाईवे पर पलट गई और चीख पुकार मच गई। हादसा होता देख राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप में सवार सभी घायलों को राहगीरों की मदद से पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने तीन की हालत चिंताजनक बताई। वहीं नौ की हालत खतरे से बाहर है। 

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक और पिकअप को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी के पास खड़ा करा दिया। साथ ही हादसे की सूचना परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पिकअप में 18 श्रद्धालु सवार थे। इनमें से 12 को चोटें आईं हैं। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments