Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोनेशन अस्पताल के हार्ट यूनिट में आयुष्मान योजना के तहत दिल का...

कोरोनेशन अस्पताल के हार्ट यूनिट में आयुष्मान योजना के तहत दिल का मुफ्त इलाज शुरू

देहरादून: कोरोनेशन अस्पताल के हार्ट यूनिट में आयुष्मान योजना के तहत दिल का मुफ्त इलाज शुरू हो गया है। आयुष्मान सोसायटी की ओर से प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद कार्ड धारकों को इलाज देना शुरू कर दिया है। जिससे गरीब मरीजों को बड़ी राहत मिल गई है। सरकारी क्षेत्र में यह एकमात्र विकल्प है।

सरकार द्वारा साढ़े तीन माह पूर्व दक्षिण भारत की कंपनी मेडीट्रिना से पीपीपी मोड पर हार्ट यूनिट के संचालन को अनुबंध किया था। पहले कंपनी को एआरबी का लाइसेंस नहीं मिलने और आयुष्मान संबंधी प्रक्रिया पूरी नहीं होने से इलाज नहीं मिल पा रहा था। कंपनी यहां पर कैश में इलाज कर रही थी। यूनिट में ओपीडी, एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी समेत अन्य जांच की सुविधा उपलब्ध है।

यूनिट इंचार्ज डॉ. सचिन एन सुरेश ने बताया कि उनके यहां पर वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. इरफान याकूब बट्ट, डॉ संदीप मालवीया, डॉ हिमांशु राणा मरीजों का इलाज कर रहे हैं। आयुष्मान एवं एसजीएचएस की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments