Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिहिंदू धर्म और इस्लाम को भ्रष्ट कर रही है ममता बनर्जी: दिलीप...

हिंदू धर्म और इस्लाम को भ्रष्ट कर रही है ममता बनर्जी: दिलीप घोष

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने धर्म के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि बनर्जी हिंदू धर्म और इस्लाम को भ्रष्ट कर रही हैं। इधर, बंगाल भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ भी मोर्चा खोल रखा है। पार्टी सांसद की गिरफ्तारी की मांग कर रही है।

मंगलवार को घोष ने एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘हमारा कहना है दूसरे धर्मों का सम्मान करो अपने का पालन करो। लेकिन हम यहां विपरीत स्थिति देख रहे हैं। हमारी मुख्यमंत्री हिंदू ब्राह्मण परिवार से आती हैं, लेकिन वह नमाज पढ़ती हैं और रोजा रखती हैं। कभी-कभी वह खाना खाने के बाद इफ्तार पार्टियों में जाती हैं। वह इस तरह से इस्लाम और हिंदू धर्म दोनों को भ्रष्ट कर रही हैं।’

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान को लेकर घोष ने कहा, ‘उनके बयान के बाद कितने लोगों की मौत हुई? मुझे नहीं पता, लेकिन आजादी से पहले दंगे हुए थे और सैकड़ों लोग मारे गए थे। भाजपा और नूपुर शर्मा वहां नहीं थे। दुनिया उस विचारधारा के बारे में बात करने से डरती है, जो इस हिंसा के पीछे है।’

भाजपा नेता ने आगे कहा, ‘अगर आपको लगता है कि नूपुर शर्मा ने जो कहा है वह गलत है, तो आओ और बहस करो, जनता के सामने टीवी पर अपना तर्क दो। तर्कों पर बात करने के बजाए आप तलवारें निकाल रहे हैं।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments